जगदा बाबू के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कैमूर में ख़ुशी की लहर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

जगदानंद सिंह को दोबारा राजद प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कैमूर के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

जिले के दुर्गावती बाजार में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा जगदानंद सिंह को दोबारा राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूजे को मिठाइयां बांटी गई। इतना ही नहीं गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे दुर्गावती बाजार में भ्रमण करके लोगों का मुंह मीठा कराया। बताते चलें कि राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जगदानंद सिंह को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दल अनुशासन में रहते हुए का पूरे बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया। विगत विधानसभा चुनाव में मामूली वोटों के अंतर से 10 विधायकों के चुनाव हार जाने की वजह से दूसरे नंबर पर रही। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दल भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार को हटाकर राजद जदयू गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रही। यह सब प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कार्यकाल में हुआ। इसके बाद दुबारा राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों का चुनाव किया जा रहा है। जिसमें पार्टी ने जगदानंद सिंह के ऊपर भरोसा करते हुए उन्हें दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया। जिससे कैमूर ही नहीं पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लोग जगह-जगह पर गाजे बाजे के साथ मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी मना रहे हैं। इसी क्रम में राजद दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान की अध्यक्षता में गाजे-बाजे के साथ ठेले पर पूरे जिले के दुर्गावती बाजार में भ्रमण करके मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर मुखिया संघ दुर्गावती के अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पंकज दुबे, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, सत्यम सिंह, बृजेश यादव , सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment