पंकज कुमार जहानाबाद :-
जहानाबाद पहुंचे राजद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने भाजपा पर जमकर बरसते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि जनता राज है बिहार में अगर जंगलराज रहता और गुंडा रहता तो केंद्रीय मंत्री मोटरसाइकिल से नहीं चलते उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा के नेताओं ने ठेका रख ले रखा है। भाजपा नेता एवं उनके विधायक जब से बिहार में सरकार उनके हाथ से गई है। सभी बेरोजगार हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार में अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी के आने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। बिहार की जनता भाजपा के लोगों को अच्छे ढंग से पहचान लिया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में दंगा फैलाने के लिए तरह-तरह की साजिश रच रही है, जिसे महागठबंधन की सरकार होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जब केंद्र में बनी थी तो प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही गई थी, महंगाई कम करने की बात कही गई थी। सरकार के बने हुए 8 साल हो गए लेकिन अब तक ना बेरोजगारी कम हुई और नहीं महंगाई पर ही रोक लग सका। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपना कार्यकाल बुलंदी के साथ पूरा करेगी
Byte – शिवचंद्र राम, पूर्व मंत्री सह राजद नेता




