पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-
मंजोष गांव के काला आहर में जीएसआई का कर्मी लापता, पुलिस के द्वारा एनडीआरएफ टीम को दी गई जानकारी
जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोस गांव सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोष गांव के काला आहार में लगभग 6 महीने से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा विभिन्न जगहों पर ड्रिलिंग कर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा था। अधिक वर्षा होने के कारण लगभग 10 दिनों से सर्वेक्षण का कार्य बंद था। लेकिन मंगलवार को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की गाड़ी से दो कर्मी मुआयना करने पहुंचे। एक जीएसआई का कर्मी भागलपुर जिले के पिरपैती गांव निवासी संतोष मरांडी अपने कपड़े को खोल कर आहार में पानी की गहराई का मुआयना करने पानी में उतरा, इसी क्रम में संतोष मरांडी लापता हो गया। लगभग 2 घंटे तक पता नहीं चलने पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस के द्वारा जमुई के एनडीआरएफ टीम को खबर की गई है।




