पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!

:पूर्वी चम्पारण में पति ने पत्नी की गला रेतकर और चाकू गोदकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना जिला के कोटवा थाना के कोटवा पच्छिमारी टोला की है। परिजनों ने खून से लतफथ दंपति को देखा और डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने पत्नी उर्मिला सिंह को मृत घोषित कर दिया है। जबकि पति ब्रजकिशोर सिंह की स्थिति को गंभीर बताया है। जिनका मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि ब्रजकिशोर सिंह निजी और बैंक के कर्ज में डूबे है। साथ शराब पीने का लत है। जिसकारण कर्ज का चुकता नही हो पा रहा है। और ब्याज लगातार बढ़ रहे है। इसबीच कर्जदारों का तगड़ा भी परेशान कर रहा था। कर्ज को लेकर घर परिवार में हमेशा विवाद और मारपीट भी हुआ करता है। इसी विवाद में आज ब्रजकिशोर सिंह ने घर के कमरे को बंद कर पत्नी का गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी हो गयी। परिजनों में ब्रजकिशोर सिंह का पौत्र घर के छत के सहारे अंदर पहुंचा तो दोनों खून से लतफथ मिले। पड़ोसी बच्चा बिहारी सिंह ने बताया कि ये दोनों अलग घर मे रहते थे। घर का दरवाजा बंद था। घर के अंदर से कराहने की आवाज आयी तो पड़ोसी छत के सहारे घर मे गए जहां दोनो को खून से लतफथ मिला। पत्नी की मौत हो गयी है तो पति ब्रजकिशोर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रजकिशोर सिंह के पास काफी सम्पति थी लेकिन सभी बिक गयी। जिसके बाद वे कर्ज से दबे थे और रोजाना शराब का सेवन किया करते हहै। दी दिन पहले अपने सम्बन्धी से नही जीने की इक्छा को जताया था। पुलिस अनुसंधान कर रही है। साथ ही एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बाइट : ग्रामीण,पड़ोसी, महिला

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें