निजी अस्पताल से 10 लाख के समानों व उपकरणो की चोरी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में चोरों के द्वारा एक निजी अस्पताल में दाखिल होकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर कुछ सामान के साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है‌। फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार स्थित किरण नेत्रालय अस्पताल में एक चोर अस्पताल के अंदर दाखिल हुआ। अस्पताल में रखे विभिन्न तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी कर ली। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बताया कि करीब 10 लाखों के मूल के सामानों की चोरी की गई है। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं किस कदर चोर अस्पताल में दाखिल हुआ है और अस्पताल में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। चोरों ने इस दौरान अस्पताल में लगे कई सीसीटीवी कैमरे को भी खोल कर अपने साथ ले गया है। घटना की सूचना पर फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। चोरों ने इस दौरान लेजर मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है और गार्ड को विरोध करने पर भी मारपीट की गई है।
बाईट- अजीत कुमार, अस्पताल प्रबंधक

Join us on:

Leave a Comment