आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंका!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर,बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है, आये दिन अपराधी चोरी डकैती लूट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं , अपराधियों के ऊपर प्रशासन का तनिक भी भय नहीं है ।ताजा मामला सनोखर थाना क्षेत्र के धनोरी गांव समीप गेरुए नदी के पास की है जहां आपराधियो ने एक आठ वर्षीय मामूस बच्ची की हत्या कर शब को एक प्लास्टिक के बोरों में फेक दिया। वही गांव वालों ने शोर मचाया तब जाकर पूरे गांव में सनसनी सी फैल गई,फिर पुलिस को गांव वाले ने मोबाइल से सूचित किया फिर सनोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया, 8 वर्षीय मासूम लड़की के शरीर पर कपड़ा तक नहीं था, प्रथम दृष्टि से यह केस कुछ और ही मोड़ ले रहा है, ऐसा लग रहा है की कोई वहसी दरिंदे ने शायद इस मासूम के साथ कुछ गलत किया हो, लोगों तक बात ना जाए इसके लिए शायद उसे जान मार कर गेरुआ नदी में फेंक दिया हो, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया और घटना की छानबीन कर रही है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें