पूर्ववर्ती स्काउट गाइड्स को किया गया सम्मानित!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में पूर्वर्ती स्काउट- गाइड के छात्र-छात्रा जिन्होंने स्काउट- गाइड में भागीदारी निभाकर समाज को अच्छा संदेश देने का कार्य किए हैं उन्हें सम्मानित किया गया, जिसका उद्घाटन शिक्षाविद अभिराम शर्मा एवं मगर डायरी के संपादक त्रिपुरारी शर्मा ने संयुक्त रूप से किए तथा अभिराम शर्मा ने कहे कि स्काउट- गाइड के प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए छात्र- छात्रा सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज एवं देश के उत्थान में सजग प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसका फायदा देखने को मिलता है, स्काउट- गाइड निस्वार्थ भाव से सामाजिक कुरीतियों निवारण के साथ जिला प्रशासन को भी समय-समय पर सहयोग करते हैं, इन सभी को जितना संभव होगा निश्चित रूप से सहयोग करूंगा, जबकि त्रिपुरारी शर्मा ने कहे कि स्काउट- गाइड का प्रशिक्षण शिक्षा का अभिन्न अंग है, जिससे छात्र- छात्रा मानसिक और चारित्रिक रूप से स्वयं के प्रति कर्तव्य के लिए सुदृढ़ होकर जीवन में आगे बढ़ते हैं, इस तरह के शैक्षणिक संगठन को शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मदद की आवश्यकता है, ताकि वृहद रूप से इसका प्रशिक्षण चलाकर युवाओं को देश के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार किया जा सके, वही सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि स्काउट दल से शुभम, राज, अंकित, कृष, सुदामा, सौरभ तथा गाइड कंपनी से मुस्कान, खुशी, वैष्णवी, गायत्री, प्रेमलता, नंदिनी, सीनू को स्काउट- गाइड जिला धरोहर के रूप में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रीति कुमारी शिक्षिका प्लस टू उच्च विद्यालय बंधुगंज ने किया, धन्यवाद ज्ञापन बिगिनर्स कोर्स प्रशिक्षण प्राप्त मनीष कुमार ने किया, मौके पर बड़ी संख्या में स्काउट- गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment