रवि शंकर शर्मा :-
पटना जिलान्तर्गत प्रखंड कार्यालय , मोकामा के ग्रामीण आवास सहायक राजेश कुमार को 15(पन्द्रह हजार) रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, निगरानी की टीम ने राजेश कुमार की गिरफ्तारी की है, सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी मोकामा प्रखंड से हुई है, लेकिन मोकामा बीडीओ जानकारी नहीं होने की बात कह रहें हैँ. वहीं मोकामा और घोसवरी प्रखंड का कोई भी अधिकारी और कर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है! प्राथमिक जानकारी के अनुसार राजेश कुमार मोकामा और घोसवरी प्रखंड के कई पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास सहायक के पद पर कार्यरत हैँ. आश्चर्य की बात है की इसकी जानकारी ना किसी मुखिया को है ना दोनों प्रखंड के बीडीओ या अन्य कर्मियों कों, सूत्रों के अनुसार निगरानी के डीएसपी भी छापेमारी दल में मौजूद थे. और आरोपी को साथ लेकर पटना चले गये,इस खबर पर अधिक और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है.




