संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा हर बार चुनाव लडेंगे पिछड़ों की आवाज को बुलंद करेंगे बिहार में जंगलराज कहने भाजपा के लोग है
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री बिहार सरकार और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कुढ़नी सहित सभी जगहों पर लड़ेंगे चुनाव यह हमारा हक है और बिहार के राजनीति में अपनी भूमिका को स्थापित करेंगे जंगलराज कहने वाले आज जो पहले सरकार में थे तब सब ठीक था अब जब सरकार से हुए हैं बाहर तो बिहार को बदनाम करने में लगे हुए हैं बेगुसराय की घटना एक मानसिक विकृत वाले सनकी के द्वारा किया गया था। यह साजिश सिर्फ व सिर्फ भाजपा के लोगों के द्वारा किया जा रहा है भाजपा के लोग राजनीति करे लेकिन इस प्रकार की कोई भी राजनीति न करे जिसमे बिहार की बदमानी हो।
लालू यादव और नीतीश कुमार के भी साथ खड़े हैं हम हमारी विचारधारा करीब करीब समान है थोड़ा वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन फिर भी हम साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है कुछ बात को लेकर के मतभेद हो सकता जिसको दूर कर सकते हैं और बिहार के लिए काम करने का अवसर नहीं गंवाएंगे।।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनाया जाने को लेकर के चल रही राजनीति पर भी मुकेश सहनी ने कहा की यह बिहार के लिए गर्व करने की बात है की बिहार का कोई आदमी देश का भी प्रतिनिधित्व करेगी ।सीएम नीतीश कुमार जी बिहार के लिए विशेष रूप में राज्य के दर्जा की बात करते हैं तो यह बिहार के हित में है इसलिए यह उनके लिए बेहद आवश्यक है और बिहार के लिए हम इसका समर्थन करते हैं।।
बाइट मुकेश सहनी वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार




