बिहार सरकार हो चुकी है फेल-नित्यानंद राय!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-


बिहार के बेगूसराय जिले में अंधाधुंध फायरिंग की घटना पर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार फेल हो चुकी है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले- गुंडाराज कायम हो गया है
पूर्णिया जिले में आगामी 23 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली सभा की तैयारी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। वही कई आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने बेगूसराय में हुई घटना पर नीतिश सरकार पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की सरकार फेल हो चुकी है। गुंडाराज कायम हो गया है, रोज हत्याएं हो रही है। नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ मिलकर बिहार को अराजक स्थिति में पहुंचा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है। अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को सनातन व्यवस्था से काफी दिक्कत है। आशीर्वाद लेने के लिए पादरी तक पहुंच जाते है, जो हिंदू विरोधी और भारत माता का विरोधी है। उन्होंने कहा कि जो देश की भावनाओं से खेलेगा, उससे आशीर्वाद लेना ठीक नहीं है लेकिन सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी कुछ भी कर सकते हैं ।

Join us on:

Leave a Comment