जदयू को झटके पे झटके, दमन और दीव में पूरी पार्टी भाजपा में समाहित

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

अरुणाचल और मणिपुर के बाद सीएम नीतीश को तीसरा बड़ा झटका

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन सरकार बनाई, उनकी पार्टी जदयू को झटके पे झटके लग रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के बाद अब दमन और दीव में जदयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य समेत पार्टी की पूरी यूनिट भाजपा में शामिल हो गई है।
इस संबंध में भाजपा की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि दमन दीव में जदयू के 15 जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश जदयू की पूरी इकाई आज भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया-नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली भाजपा का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में दानह एवं दमन दीव के जदयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश जदयू की पूरी ईकाई आज भाजपा में शामिल हुई।

Join us on:

Leave a Comment