ललन सिंह से मिलने के बाद बीमा भारती के प्रति मंत्री लेसी सिंह के तेवर नरम!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

बोलीं-अब विधायक बीमा को लेकर कोई मामला नहीं

पटना : जदयू विधायक बीमा भारती से छिड़ी आपसी जंग के दौरान बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की। इसके बाद बदले तेवर के साथ मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि अब विधायक बीमा भारती को लेकर उनकी ओर से कोई मामला नहीं है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बीते दिनों से मंत्री लेसी सिंह और बीमा भारती के बीच चल रहे घमासान पर पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने लेसी सिंह से बातचीत कर दोनों के बीच मध्यस्थता की है। जिसके बाद से लेसी सिंह के तेवर नरम पड़ गए हैं। इसके बाद लेसी सिंह ने कहा है कि अब उनकी तरफ से बीमा भारती को लेकर कोई मामला नहीं है। हालांकि अभी बीमा भारती की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है।

5 करोड़ कर मानहानि के नोटिस पर नहीं बोली लेसी
लेसी सिंह ने बीते रविवार को बीमा भारती को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा था। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात के बाद लेसी सिंह के बयान में नरमी तो दिखी लेकिन नोटिस वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात के बाद दिए गए बयान से ये साफ हो गया है कि लेसी सिंह मानहानि का नोटिस वापस ले लेंगी। उन्होंने कहा है कि अब बीमा भारती के खिलाफ उनकी तरफ से कोई मामला नहीं है।

Join us on:

Leave a Comment