आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
महागठबंधन के सरकार बनने के बाद जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।जहां एक तरफ नीतीश कुमार आरसीपी को उनकी औकात बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आरसीपी ने भी कहा है कि उनसे ज्यादा औकात मेरी है। आरसीपी अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान आरा पहुंचे थे और उन्होंने साफ तौर पर कहां है कि जदयू के जितने भी कार्यकर्ता है उन लोगों को एकजुट कर लूंगा और नीतीश कुमार के खिलाफ काम करूंगा। हालांकि आरसीपी सिंह के तेवर देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह अब बगावती तेवर में उतर गया है ।नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर उन्होंने भड़ास निकाला और कहा कि आने वाले चुनाव में इनको इनका औकात पता चल जाएगा ।हालांकि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा ।यह प्रधानमंत्री कहां से बनेंगे ?आरसीपी सिंह अपने तीन दिवसीय यात्रा को लेकर आरा से कैमूर निकल गए और वहां के बाद या रोहतास जाएंगे/3 जिलों के यात्रा में यह जदयू के पुराने कार्यकर्ताओं को उन्हें अपने साथ जोड़ेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
बाईट/-आर सी पी सिंह(पूर्व राज्य सभा सांसद)




