बच्चा चोरी के आरोप में महिला को भीड़ ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

SHARE:

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :-

अररिया सीमांचल के कई जिलों में बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है । भीड़ तंत्र का शिकार होते होते बची बच्चा चोर महिला । ऐसे ही मामला फारबिसगंज में देखने को मिला बच्चा चोरी के आरोप में एक अधेड़ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

मामला फारबिसगंज का है जहां हवाई अड्डा रोड में एक महिला को बच्चा चुराने के आरोप में पकड़ा गया है।भीड़ तंत्र का शिकार भी हुई महिला वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कि यह महिला बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुला रही थी, तभी ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ गई और महिला को पकड़कर पिटाई कर दिया। ग्रामीणों ने फारबिसगंज थाना पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया है। हालांकि ग्रामीणों ने यह भी बताया कि महिला चॉकलेट के बहाने बच्चा को बुलाती थी । लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल पाया कि महिला कहां की है और उसका नाम क्या है। बता दें कि अभी सीमांचल के कई जिलों में बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप में कई लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा भी है।

Join us on:

Leave a Comment