शहीद सैनिकों के परिजनों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया। चाकंद स्थित प्लस टू हाई स्कूल में 6 बिहार बटालियन एनसीसी इकाई की ओर से स्कूल सभागार में शहीदों को शत शत नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एमके शुक्ला, सूबेदार मेजर उगम सिंह उपस्थित थे। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जहानाबाद जिले के शहीद लेफ्टिनेंट शैलेश कुमार(भाई दुर्गेश कुमार) ,शहीद नायक मनीष कुमार(पत्नी शशि प्रिया),शहीद सिपाही अनिल प्रसाद(पत्नी मंजू देवी ),शहीद सिपाही टुनटुन कुमार(पत्नी रिंकू देवी),शहीद सिपाही उदय कुमार(बेटा अमरज्योति कुमार),शहीद सिपाही ओम प्रकाश(पत्नी मीना देवी) के परिजनों को प्रधानमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एमके शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार से एनसीसी के बिहार झारखंड डायरेक्टरेट को लगभग 400 सैनिक परिजनों की पहचान की जिम्मेदारी दी गई है। अथक परिश्रम के बाद इन परिवारों से संपर्क स्थापित किया जा सका है। उन्होंने कहा कि हम इनके बलिदान को हम सभी नमन करते हैं।

Join us on:

Leave a Comment