आचार्य विनोवा भावे ने देश के भूमिहीनों को नया जीवन दिया -कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोवा भावे ने देश के भूमिहीनों को नई जीवन देने का काम किया _ कांग्रेस *
    भारतरत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोवा भावे की जयंती कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में मनाई गई।
    सर्वप्रथम इनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय अध्यापक कहे जाने वाले आचार्य विनोवा भावे जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जाता है।
    भुदानी रामनरेश सिंह पयोद ने कहा की आचार्य विनोवा भावे ने देश के भूमिहीनों को नई जीवन देने का काम किया, परंतु आज काफी दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हजारों एकड़ भूदान की जमीन दूसरे लोग कब्जा किए हुए है।
    जयंती समारोह को कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, असरफ इमाम, नन्हे शर्मा, डा मदन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि ने कहा कि आचार्य विनोवा भावे जी का गया जिला कर्मभूमि रही है जहां इनके प्रयास से हजारों भूमिहीनों को आशियाना मिला है, तथा बहुतों को मिले जमीन पर दबंग लोग कब्जा किए हुए है, जिसे सरकार अविलंब लाभान्वितो को मुहैया कराने का काम करे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें