अमित कुमार की रिपोर्ट!
राजधानी पटना के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत रानी तालाब थाना क्षेत्र फैजाबाद चौक NH पर सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीत रूप से घायल बताए जा रहा है। बताया गया कि विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक आपस में टकरा गए जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े , इसी बीच आ रहे एक चार पहिया वाहन ने 3 लोगों को कुचल दिया जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई वही एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है मृतक की पहचान दयानंद यादव और गणेश यादव के रूप में हुई है जो स्थानीय रघुनाथपुर के रहने वाले हैं।




