बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में नगर निगम चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गया है। 20 अक्टूबर को नगर निगम चुनाव होगा और जनता सीधे नगर निगम के मेयर, उपमेयर को अपना वोट देकर चुनाव करेंगे। बेगूसराय नगर निगम मेयर और उपमेयर दोनों पद समान वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है अब मेयर और उपमेयर पद के लिए पुरुष बेगूसराय नगर निगम का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसको लेकर पूर्व मेयर संजय कुमार ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर अपनी धर्म पत्नी पिंकी देवी को मेयर चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। पूर्व मेयर संजय कुमार और उनकी पत्नी निवर्तमान वार्ड नंबर 17 के निगम पार्षद पिंकी कुमारी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जन समस्या के मुद्दे पर मेयर पद से चुनाव लड़ने की घोषणा की है
वाइट:- संजय कुमार पूर्व में नगर निगम बेगूसराय
वाइट:- पिंकी देवी निगम पार्षद नगर निगम बेगूसराय




