बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में इन्वर्टर की बैटरी चार्ज करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हरदिया गांव निवासी मोहम्मद रिजवान का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद इनवर्टर की बैटरी चार्ज करने के दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। बिजली का करंट लगने पर शोर-शराबा हुआ तो परिजन और स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए रिजवान को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर के जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के परिजनों ने बताया कि बैटरी चार्ज करने के लिए इन्वर्टर से बिजली का काम कर रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई अचानक हुए इस घटना से घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल में भी काफी संख्या में परिजन पहुंचे जहां सभी रोते बिलखते रहे।
बाईट-परिजन
बाईट- परिजन




