जंगलराज को जनता राज बताने की ढीठाई कर रहे सीएम – नेता प्रतिपक्ष

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज.

बिहार में जंगल राज को जनता राज बता रहे हैं.

सत्ता के नशे में इतने चूर है की जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है.

अपराधी और भ्रष्टाचार की सरकार बनने से अपराधियों का मनोबल बढ़ा.

बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है.

हत्या,लूट चरम पर है इसे जनता राज बता रहे हैं.

उनके भतीजे जो उपमुख्यमंत्री हैं पहले ही कहा था

बड़े बेशर्म मुख़्यमंत्री है कुर्सी कुमार पलटू राम है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शर्मसार.

बिहार को जंगलराज से निकालने में काफी लोगों ने बलिदान दिया.

उस बलिदान का मुख़्यमंत्री ने अपमान किया.

शराब माफिया और पुलिस की सांठगांठ है.

उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है.

बिहार पुलिस को बालू और दारू से फुर्सत नहीं है.

नीतीश कुमार अब थक चुके हैं सत्ता में बैठने के उपयुक्त नहीं.

बिहार को कलंकित करने का काम किया नीतीश कुमार ने.

बिहार को बख्श दीजिए .

Join us on:

Leave a Comment