संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर के शहीद खुदी राम बोस केंद्रीय कारा के कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन की लापरवाही से मौत का लगाया आरोप।
एसकेएमसीएच की कोविन आईसीयू में इलाजरत एक बंदी की मौत हो गई। वह मारपीट के केस में एक सप्ताह पहले न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजा गया था। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक 26 वर्षीय संजीव दास सरैया थाने के गंगोलिया गांव का रहनेवाला था। मजिस्ट्रेट के इंतजार में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। एसकेएसीएच पुलिस चौकी के इंचार्ज आदित्य कुमार ने बताया कि कारा प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
वही परिजनों ने कहा कि जेल प्रशासन के लापरवाही के कारण कैदी की मौत हुई है।जब एसकेएमसीएच के डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया उसके बाद भी जेल प्रशासन उसे इलाज के लिए पटना नही ले गयी।
बाइट-परिजन




