नवसाक्षर छात्र छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ दिया गया प्रमाण पत्र।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में दर्जनों लोगों को दिया गया प्रशिक्षण।

बरौनी

जन शिक्षण संस्थान बेगूसराय कौशल विकाश उधमिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सम्प्रेषित संस्थान है जिसका संचालन आइसेक्ट संस्था भोपाल द्वारा किया जा रहा है।संस्था का उदेश्य जिले के कम पढ़े लिखे नवसाक्षर 10 वीं और 12 वीं उत्तीर्ण छात्र और छात्राओं को उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगर व स्वरोजगार से जोड़कर उनके आय में वृद्धि कर उनकी स्वास्थ्य,शिक्षा आदि को सशक्त करना है।जन शिक्षण संस्थान बेगूसराय में प्रशिक्षण शिविर एवं प्रमाण पत्र वितरण समोरह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि सदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह,जिला नियोजन पदाधिकारी श्वेता ने किया।वहीं मुख्य अतिथि को आयोजन समिति के द्वारा अंगवस्त्रएवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।वहीं मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रशिक्षित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर जन शिक्षण संस्थान बेगूसराय के चेयरमैन डॉ सीतेश सिन्हा एवं क्षेत्रिय समन्वयक बिहार झारखंड अमरीश झा, निदेशक प्रशांत राज,प्रोजेक्ट काॅर्डिनेटर संदीप पोद्दार ,सहायक कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार मौजूद थे।कार्यक्रमको संबोधितकरते हुए सदर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह सभी छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यर्थी उज्जवल भविष्य के साथ अच्छी नौकरी पा सकते हैं।साथ ही अपनी रूची अनुरूप सूक्ष्म लघु उद्योग की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें