राजधानी में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के गोसाई टोला के रहने वाले छोटू नाम के युवक को आपसी रंजिश में उसके ही साथ रहने युवको ने धारदार हथियार से मारकर की उसकी हत्या ,मौके से पुलिस ने दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार . छोटू के शव तो पुलिस में पोस्टमार्टम पटना के पीएमसीएच में करवाया जा रहा है ।।

दरअसल घटना देर शाम के गोसाइटोला इलाके महावीर वात्सल्या के बगल के गली से निकलने पूर्वी दीवार के नजदीक जब छोटू और उसके कुछ साथियों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोक हुई उसी दौरान गुट में शामिल कुछ युवकों ने छोटू के छाती पर नुकीली चीज से वार कर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी . हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने घटनास्थल से दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।।

वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अम्बरीष राहुल बताते है कि इस मामले में छोटू की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है फिलहाल हत्या किन वजहों से की गई फिलहाल इसकी जानकारी जुटाई जा रही है हालांकि इस मामले में मृतक युवक छोटू के परिजनों द्वारा हत्या के संदेह जताए जाने मामले की मिली शिकायत के बाद इस मामले में दो ह्त्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।।

बाईट-सिटी एसपी अम्बरीष राहुल ।।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें