लोजपा जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन की समीक्षा बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा के अध्यक्षता में जहानाबाद के शालीमार रेस्ट हाउस में पार्टी संगठन की संगठन मंत्री के द्वारा समीक्षा किया गया इस मौके पर प्रदेश के संगठन मंत्री रविंदर सिंह ने पार्टी के संगठन पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया
साथ ही हर बूथ 10 यूथ करने का हर विंग को कहा गया एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि बिहार में कभी भी मध्यवर्ती चुनाव हो सकते हैं। क्योंकि आज के जो सरकार है वह पूरी तरह से बिहार के हर अपेक्षाओं पर विफल हो रही है एवं यहां के ना तो लोगों की उन्हें चिंता है प्रदेश सुखाड़ से बेहाल हैं एवं यहां के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब में देश का दौरा कर रहे हैं वह सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ पलटी मार दे रहे हैं आज जो बिहार की दुर्दशा है चाहे वह पलायन का मुद्दा हो चाहे रोजगार का मुद्दा हो चाहे शिक्षा का मुद्दा हो स्वास्थ्य का मुद्दा हो हर चीज पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी विफल साबित हो रहे हैं उन्हें चिंता है तो सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है वह किसी भी तरह से बस अपनी कुर्सी को बचाए रखना चाहते हैं अतः जिस तरह से उन्होंने बेमेल गठबंधन किया है यह किसी भी समय सरकार गिर सकती है इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से तैयार रहना है उन्होंने हर विंग के जिलाध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को एक एक कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की एवं जो भी अभी तक पदाधिकारी अपने कार्य को पूरा नहीं किए हैं उन्हें अविलंब अपने कार्य को निष्पादन करने का निर्देश दिया एवं किस तरह से पार्टी को मजबूत करना है इस पर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी जिला प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान घोसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयंत कमांडो युवा जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा जिला प्रवक्ता सनी चौहान जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहे

Join us on:

Leave a Comment