पंकज कुमार जहानाबाद।
एक दिवसीय खेल पत्रकार शैलेंद्र मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए . यह प्रतियोगिता खेल पत्रकार स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार के प्रथम पुण्यतिथि पर कराई गई थी. एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में ओपन सीनियर के एकल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल आयुष कुमार सिल्वर मेडल जूनियर कुमार एवं ब्रांज मेडल सुधांशु कुमार ने जीता . और ओपन महिला सीनियर वर्ग के प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल ममता कुमारी सिल्वर मेडल अंजली कुमारी एवं ब्रोंज मेडल सिमरन कुमारी ने अर्जित किया . वही बालक एकल प्रतिस्पर्धा के अंडर – 18 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल संजीव कुमार सिल्वर मेडल जूनियर कुमार ब्रोंज मेडल आयुष कुमार ने जीता है . वही बालक अंडर 15 एकल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल सुधांशु कुमार सिल्वर मेडल राज मल्होत्रा और ब्रोंज मेडल पीयूष कुमार ने जीता है. वही बालक अंडर – 12 के मुकाबले में गोल्ड मेडल विश्वजीत कुमार सिल्वर मेडल हर्ष राज तथा ब्रोंज मेडल आदित्य पुष्कर ने जीता . उक्त मौके पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ जहानाबाद के अध्यक्ष सूरज कुमार उपस्थित रहे इसकी जानकारी जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव रोहन कुमार ने दी . रोहन कुमार ने बताया कि यह एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता खेल पत्रकार स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार के याद में कराई गई खेल पत्रकार को दीप जलाकर और फूल माला अर्पित कर नमन किया गया .




