ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
— शातिर चोर की करतूत CCTV में कैद
— सरकारी अस्पताल में मरीज के तीमारदार की मोबाइल चोरी हुई
— शातिर चोरो की चाल नहीं हुई कामयाब – कैद हुई तस्वीरें
— अस्पताल के सफाईकर्मी का बेटा निकला शातिर चोर
— पुलिस की तफ्तीश में CCTV कैमरे में चोर की हुई पहचान – गिरफ्तार
सरकारी अस्पताल में सफाईकर्मी के , , चोर बेटे , की शातिर हरकत काम नहीं आई …. अस्पताल में तीमारदार का मोबाइल गायब हुआ और पुलिस के पास शिकायत गई , तो CCTv की मदद से अस्पताल के चोर की पहचान हुई ….
वैशाली जिले के लालगंज में , रेफरल अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंचे एक तीमारदार का पति अस्पताल के बरामदे में ही सो गया था … सुबह उसका मंहगा मोबाइल गायब था …. शिकायत लालगंज थाने की पुलिस से की गई और जब पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTv कैमरों को खंगाला तो चोरी की पूरी वारदात कैद मिली ….
तस्वीरो में आप देख सकते है की देर रात के सन्नाटे में एक युवक शातिर कदमो से अस्पताल के बरामदे में शिकार की तलाश में नज़ारे दौड़ा रहा है …. बरामदे में कई लोग सो रहे थे और लोगो का आना जाना भी था ….. लेकिन लोगो की नजर बचा ये सख्स सोये सख्स की पॉकेट से कुछ निकलने में जुट जाता है …. आस पास सोये किसी की नींद न खुल जाए , इसको लेकर ये सतर्क नजरो से रखवाली भी करता दिख रहा है …. बेख़ौफ़ और शातिर अंदाज में कुछ देर की कोशिस के बाद ये सोये सख्स की जेब से मोबाइल निकल तेज कदमो से बाहर निकल जाता है ….
सुबह जब चोरी की इस घटना की खबर मिली , पुलिस के पास शिकायत हुई और अस्पताल में लगे CCTv कैमरों को खंगाला गया तो पुरे मामले का खुलासा हुआ ….
पता चला की रेफरल अस्पताल में तैनात सफाईकर्मी के बेटे ने भी शातिर अंदाज में तीमारदार के मंहगे मोबाइल पर हाथ साफ़ किया था …. CCTv तस्वीरो में पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ….




