PFI कनेक्शन को लेकर पटना में 13 ठिकानों पर NIA की छापेमारी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

फुलवारी शरीफ से सामने आए PFI कनेक्शन को लेकर NIA ने गुरुवार को छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापेमारी बिहार के 6 शहरों में 13 ठिकानों पर चल रही है। जिसमें छपरा, अररिया, औरंगाबाद किशनगंज, नालंदा और जहानाबाद शामिल है। छपरा के जलालपुर के माधवपुर पंचायत के रुदलपुर गाँव निवासी तथा सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर NIA की SIT टीम के साथ ही सेंट्रल टीम भी छापेमारी में शामिल है। साथ में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहां पिछले एक घंटे से घर में पूछताछ भी चल रही है। फुलवारी थाना में दर्ज FIR में परवेज का नाम सामने आया था। उस वक्त NIA ने बताया था कि आरोपी PFI का एक्टिव मेंबर है। परवेज़ आलम को जलालपुर थाना ले जाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment