केंद्र के अधिकारीयों ने किया कैच दी रेन कार्यक्रम के तहत योजनाओं का निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जल शक्ति अभियान (कैच दी रेन) के तहत जहानाबाद जिले में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण श्री आर.एस.शुक्ला, उप सचिव, टेक्सटाइल मंत्रालय, भारत सरकार एवं आलोक सिन्हा, वैज्ञानिक, भूमि जल बोर्ड द्वारा किया गया । सर्वप्रथम टीम द्वारा जल संचयन से संबंधित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक किया गया जिसमे उपविकास आयुक श्री परितोष कुमार द्वारा जल शक्ति अभियान अंतर्गत जिले में क्रियान्वित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया । टीम द्वारा डी.आर.डी.ए. जहानाबाद में स्थित जल शक्ति केंद्र का अवलोकन किया गया । जल शक्ति केंद्र में विभिन्न विभागों द्वारा तैयार कार्ययोजना एवं कैच दी रेन पोर्टल पर प्रविष्टि का अवलोकन किया गया । जल शक्ति केंद्र में विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण योजनाओ का पॉवर पॉइंट के माध्यम से निदेशक डी आर.डी.ए. द्वारा विस्तार से केन्द्रीय टीम को बताया गया । उप सचिव के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मनरेगा योजना के तहत प्रखंड मखदुमपुर के ग्राम पंचायत बेला बिर्रा में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया जहाँ जीविका दीदियों द्वारा उनका स्वागत किया गया । नव निर्मित अमृत सरोवर पर उप सचिव द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया । ग्राम पंचायत मकरपुर में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा निर्मित आहर पईन योजना तथा मनरेगा योजना के तहत वृक्षारोपण योजना का निरीक्षण किया गया । ग्राम पंचायत डकरा में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा ग्राम दामोदर पुर में आहर जीर्णोद्वार तथा मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित धोबिया पोखर (अमृत सरोवर ) का निरीक्षण किया गया । ग्राम पंचायत कोहरा के ग्राम देवकुली में चेक डैम का भी केन्द्रीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया । योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में कार्य की गुणवता पर संतोष व्यक्त किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियो को आवश्यक निदेश दिया गया । केन्द्रीय टीम के साथ उपविकास आयुक्त परितोष कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिकेश कुमार तथा विभिन्न विभागों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Join us on:

Leave a Comment