बिहार में क़ानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही – लोजपा!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव पंकज सिंह ने कहा की
बिहार में अब कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. विकसित प्रदेश बनाने के लिए जनता ने जो जनादेश दिया था उसे रौंद कर सता सुख की प्राप्ति हेतु नीतीश कुमार जी पिछले 8 बार से लगातार मुख्यमंत्री बने बैठे है लेकिन उन्हें राज्य की जनता से कोई मतलब नहीं है. दरसअल उन्हें अब काम में मन नहीं लग रहा है इसलिए वे समय काट रहे हैं। बिहार एक तरफ बाढ़ में डूब रहा है तो दूसरी तरफ सुखाड़ से जूझ रहा है और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी सियासी टूर पर घूम रहे हैं।बिहार ठीक से संभल नहीं रहा है देश संभालने चले हैं। अपने अहंकार और महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए दिल्ली का भ्रमण कर रहे हैं और उनके प्रदेश में दिन पर दिन क्राइम का वारदाते हो रही है। जिसे रोकने वाला तक कोई नहीं है।सरकार और पुलिस प्रशासन की यह लापरवाही है। बिना सत्ता संरक्षण के इतने अपराध का माहौल खड़ा नहीं हो सकता। बिहार में फिर से भय का माहौल बन रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी गृह मंत्री भी हैं इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment