कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

  • कांग्रेस पार्टी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3570 किलोमीटर का भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ पर गया में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम *
    गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान एवम् राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आज कन्याकुमारी से शुरू हुए भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष संपूर्ण भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ” रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम। सीताराम, सीताराम भज प्यारे तुम सीताराम। अल्लाह ईश्वर तेरेनाम सबको सम्मति दे भगवान । भजन गया गया।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि आज गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के समक्ष कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता भी राष्ट्रपिता महात्मा द्वारा नित्यदिन गए जाने वाले भजन रघुपति राघव राजा राम गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह,सुमंत कुमार, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, मिथिलेश सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, बबलू शर्मा, रंजीत सिंह, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, अजय शर्मा, जितेंद्र यादव, शशिकांत सिन्हा, मुन्ने हसन, कमलेश चंद्रवंशी, प्रदीप शर्मा, डा गगन मिश्रा, लवी सिंह, सुनील कुमार राम, विनोद उपाध्याय, मो अजहरुद्दीन, मो ताजुद्दीन,आदि ने गया ।
    इस अवसर पर उपस्थित नेताओ, कार्यकर्ताओं ने कहा की देश में विगत आठ वर्षो से सत्ताशीन भाजपा सरकार संविधान एवम् संवैधानिक संस्थाओं से छेड़, छाड़, मनमानी, धर्मवाद एवम् छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर देश में नफरफ फैलाने तथा देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी पर गूंगी बहरी बने रहना, तथा आजादी के बाद पहलीबार अनाज खाद्य सामग्रियों पर जी एस टी, सेना जैसे संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना लाने आदि से देशवासी त्राहि, त्राहि कर रहे हैं।
    नेताओ ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर 150 दिनों में पूरा होगा, जो 12 राज्यों तथा 02 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी तथा दर्जनों स्थान पर विशाल आमसभा भी आयोजित किया जाएगा।
    नेताओ ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आमजन से कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता सीधा संवाद स्थापित कर देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, जी एस टी, अग्निपथ पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
    नेताओ ने कहा की कल दिनांक 08 सितंबर 2022 को गया जिला मुख्यालय एवम् सभी प्रखंडों में भारत जोड़ो यात्रा के तहत 15 से 20 किलोमीटर पदयात्रा भी किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment