अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-
अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
बेतिया :- दिनांक 06.09.2022 को समय करीब 11:00 बजे प्रशासन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बेतिया नगर (कालीबाग ओ०पी०) थानान्तर्गत द्वारदेवी चौक उत्तरवारी पोखरा के पास दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुये है एवं उनके पास अवैध हथियार भी है। प्राप्त सूचना के आलोक में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी शिवम मिश्रा उर्फ प्रज्जवल मिश्रा, उम्र 19 वर्ष, पिता-छोटन मिश्रा उर्फ प्रदीप मिश्रा एवं निक्कु पटेल उर्फ राजकुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता-प्रह्लाद पटेल दोनों सा० – द्वारदेवी चौक उत्तरवारी पोखरा, थाना-कालीबाग ओ०पी०, जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया को 01 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नगर (कालीबाग ओ०पी०) थाना कांड संख्या-649/2022, दिनांक 06.09.2022 धारा-25 ( 1-बी) ए /26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर मुकुल परिमल पाण्डेय, रणधीर कुमार भट्ट, ओ०पी० अध्यक्ष, कालीबाग ओ०पी०, राजन कुमार सहित कालीबाग ओ०पी० रिजर्व गार्ड शामिल थे।




