पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद अरवल NH110 पर स्थित एक ढाबा में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नाम पर छापेमारी में जमकर उत्पात मचाया ।यहमामला परसविगहा थाना क्षेत्र के एन एच 110 अवस्थित नेहालपुर मोड़ के नजदीक कसवां गांव स्थित कान्हा जी ढाबा का है। मौजूद ग्रामीण और होटल में मौजूद लोगों की माने तो कल सोमवार की शाम ढाबा पर आबकारी टीम पहुँची। होटल में मौजूद सभी लोगों का ब्रेथ जाँच किया गया। जाँच में होटल मालिक और ग्राहकों द्वारा पूरा सहयोग किया गया। लेकिन किसी का भी पॉजिटिव नहीं निकला।
इसी बीच बिना नेम प्लेट के एक ऑफिसर ने खाना खा रहे एक मानसिक रुप से कमजोर ग्राहक को पीटना शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया गया। पीड़ित युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसके कान को आंशिक रुप से क्षति पहुँची है। मामले को पुलिस कप्तान दीपक रंजन और परसविगहा थाना के संज्ञान में भी दे दिया गया है।
होटल मालिक दीपू कुमार ने बताया कि मेरे होटल का मैनेजर ने बताया कि आरोपी अधिकारी कुछ दिन पूर्व भी होटल पर आए थे। खाना खाने के बाद अपने को आबकारी विभाग का धौस देते हुए पैसा देने से मना कर दिया था। फिर भी, मैनेजर के द्वारा उस अधिकारी से पैसा लिया गया। पैसा देने के बाद आरोपी अधिकारी ‘देख लेने’ की धमकी देकर चले गए। सोमवार को आरोपी अधिकारी अपने कुछ साथियों के साथ होटल पर आए और मौजूद ग्राहकों के साथ अभद्रता करने लगे।
होटल मालिक दीपू कुमार ने बताया कि उस अधिकारी की हरकत से मेरा होटल बिज़नेस प्रभावित हुआ है।और लोग मेरे होटल पर आने में डरने लगे हैं। घटना के दिन सोमवार को ही इस बात की सूचना जहानाबाद पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन जी और परसविगहा थाना को टेलीफोनिक सूचना दे दिया गया था। आज परसविगहा थाना और पुलिस अधीक्षक को लिखित रुप से सूचना दे दिया गया है। इस घटना के बाद होटल के मालिक एवं गांव वालों में भय एवं दहशत का माहौल तो व्याप्त है ही साथ ही साथ पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।




