भारत जोड़ो यात्रा देश से महंगाई, बेरोजगारी,असमानता को दूर करेगी- कांग्रेस!

SHARE:

मनोज कुमार :-

  • कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा देश से महंगाई, बेरोजगारी,असमानता को दूर करेगी _ कांग्रेस *
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान एवम् राहुल गांधी जी के नेतृत्व में दिनांक 07 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की दूरी 150 दिनों में 12 राज्यों एवम् 02 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी ।
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार सिंह, आदि ने कहा की कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सांसद, देश के सजग, साहसी ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ, निर्भीक निडर, जनप्रिय, नेता श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा को देश के सैकड़ों सिविल सोसायटी, सहित कई संगठनों का समर्थन प्राप्त है, रहा इस यात्रा में देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, असमानता, आदि मुद्दो पर देशवासियों से रूबरू होते हुए, जगह, जगह आमसभा आयोजित कर देश की सत्ता में आठ वर्षो से आसीन भाजपा सरकार द्वारा संविधान एवम् संवैधानिक संस्था से छेड़छाड़, मनमानी, महंगाई , बेरोजगारी पर गूंगी बहरी बने रहना, सेना जैसे संस्थान में चार वर्षो की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ, आजादी के बाद पहली दफा अनाज एवम् खाद्य सामग्रियों पर जी एस टी आदि सभी चीजों पर विस्तृत चर्चा कर इन मुद्दो पर चल रहे आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।
    नेताओ ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा को देश के नामी गिरामी सिविल सोसाइटी के नेताओ योगेंद्र यादव, अरुण राय, सैयदा हमीद, पी वी राजगोपाल, बेजवाड़ा विल्सन, देवनुरा महादेव, आदि समर्थन कर रहे है।
    नेताओ ने कहा की 07 सितंबर से शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा को गया के स्थानीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण चौक पर संध्या 4:30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित किया जाएगा तथा दिनांक 08 सितंबर को गया शहर एवम् सभी प्रखंडों में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
    भारत जोड़ो यात्रा जब मध्य प्रदेश के उजैन तथा इंदौर पहुंचेगा तब बिहार के हजारों कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता समर्थक एवम् आमजन शामिल होगे क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा जो 12 राज्यों से गुजर रही है वो बिहार के लोगो के लिए सबसे नजदीक इंदौर और उजैन्न ही है।

Join us on:

Leave a Comment