प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव फेंका!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया. गया शहर के रामपुर थाना अंतर्गत एपी कॉलोनी के समीप से पुलिस ने एक युवक के शव की बरामदगी की है. युवक की हत्या कर शव को अपराधियों ने यहां लाकर फेंक दिया था. हालांकि हत्या कैसे की गई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजेश यादव के रूप में की गई है, जो कि शास्त्री नगर मोहल्ले का रहने वाला था. पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर फेंका गया है. मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीं मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि मेरा भाई राजेश कुमार करीब 3 दिन से अचानक गायब था. इस बीच उसका शव आज सुबह को मिला है. सुनील कुमार ने बताया कि मेरे भाई मनोज उर्फ राजेश की हत्या की गई है. इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. बताया कि एक लड़की का प्रेम प्रसंग मेरे साथ चल रहा था. इसी खुन्नस को लेकर मेरे भाई राजेश को निशाना बनाया गया और हत्या कर दी गई है. सुनील कुमार ने पुलिस अधिकारियों से मांग किया कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए. वहीं घटना करने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिसमें राजू यादव मनोज यादव विनोद यादव आदि का नाम बताया गया है.

इधर, रामपुर थाना के सब इंस्पेक्टर हरि नारायण साहू ने बताया कि एक युवक की डेड बॉडी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

गया. गया शहर के रामपुर थाना अंतर्गत कारा अधीक्षक आवास के समीप से पुलिस ने एक युवक के शव की बरामदगी की है. युवक की हत्या कर शव को अपराधियों ने यहां लाकर फेंक दिया था. हालांकि हत्या कैसे की गई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजेश यादव के रूप में की गई है, जो कि शास्त्री नगर मोहल्ले का रहने वाला था. पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या करने के बाद यहां लाकर फेंका गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं परिजन सुनील कुमार ने बताया कि मेरा भाई राजेश करीब 3 दिन से अचानक गायब हो गया था. इस बीच उसका शव आज सुबह मिला है. सुनील कुमार ने बताया कि मेरे भाई मनोज उर्फ राजेश की हत्या की गई है. इसके पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है. बताया कि एक लड़की का प्रेम प्रसंग मेरे साथ चल रहा था. इसी खुन्नस को लेकर मेरे भाई राजेश को निशाना बनाया गया और हत्या कर दी गई है. सुनील कुमार ने पुलिस अधिकारियों से मांग किया कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए. वहीं घटना करने वालों के नाम भी पुलिस को बताए हैं जिसमें राजू यादव मनोज यादव विनोद यादव आदि का नाम बताया गया है.

हत्या करने के बाद शव को कारा अधीक्षक आवास के समीप फेंका गया: सब इंस्पेक्टर

इधर, रामपुर थाना के सब इंस्पेक्टर हरि नारायण साहू ने बताया कि एक युवक की डेड बॉडी जेल अधीक्षक आवास के समीप से सोमवार की सुबह को मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

1.बाइट- सुनील कुमार, मृतक का भाई।

  1. बाइट- हरि नारायण साहू, सब इंस्पेक्टर रामपुर थाना।

रिपोर्ट – मनोज कुमार

     गया 

Join us on:

Leave a Comment