अमित कुमार की रिपोर्ट :-
एक बार फिर राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं सोमवार की शाम 7:00 बजे दर्जनभर नशे में धुत बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है, मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर स्थित उपाध्याय लेन का है जहां पर चूड़ी मार्केट से तकादा कर लौट रहे फोटो फ्रेमिंग कारोबारी के कर्मी से बदमाशों ने 72 हजार की मोटी रकम लूट कर फरार हो गए हैं, बताया जा रहा है कि इस लूट का विरोध करने पर पहले तो बदमाशों ने कर्मी की जमकर धुनाई कर दी वही फोटो फ्रेम के कारखाने में जाकर दर्जनभर बदमाशो ने कैश लूटने का विरोध करने वाले को कारख़ाने में जबरन घुस अपराधियों ने कर्मियों की पिटाई की है और वहां से फरार हो गया,फोटो फ्रेमिंग कारखाने की मालिक कन्हैया कुमार ,की माने तो बदमाश रोजाना इलाके में यहाँ वहां नशे का उपयोग करते है जिसका विरोध कोई नहीं करता यही कारन है की बदमाशों ने नशे में लूट जैसी घटना को अंजाम देने से नहीं कतराय फिलहाल पीड़ित फ्रेम कारोबारी ने कदमकुआ थाने में इस घटना की सुचना दी है जिसके बाद सीसीटीवी में कैद बदमाशों की तस्वीरों से दो बदमाश को घटना स्थल के पास से हिरासत में लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है जाँच के बाद ही घटना के वजहों का खुलासा हो पायेगा




