आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
– भोजपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक तरफ पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। वहीं अपराधी खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है ।ताजा मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर की है जहां पर 20 वर्षीय उपेंद्र महतो को पूर्व के विवाद में गांव के ही कुछ नामजद बदमाशों ने हत्या कर उपेंद्र महत्व के लाश को खेत में फेंक दिया ।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने उदवंतनगर थाना मैं एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है ।फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
बाईट/-मृतक का भाई




