रिपोर्ट : – अमित कुमार :-
पटना सिटी राजधानी पटना में शराब की तस्करी रोकने के विरुद्ध पटना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर देसी विदेसी शराब के साथ 18 लोगो को गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि कई सालों से बिहार में शराब बंद है लेकिन इसके बावजूद राजधानी पटना में शराब माफिया धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे है रोज कई थानों में शराब तस्कर और शाप्लायर पकड़ाते है लेकिन शराब अभी भी पूरे बिहार में आसानी से मिल रहे है हालांकि सरकार और प्रशासन लाख दावे कर ले शराब बंदी की लेकिन ऐसा दिखता नज़र नही आता है आपको बताते चले कि पटना सिटी के आलंगज थाना क्षेत्र के मीनाबाजार स्थित डोमखाना इलाके से पुलिस ने छेपेमारी कर 18 लोगो को गिरफ्तार किया है वही इन लोगो के पास से भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुआ है अब ऐसे में कैसे माना जाय कि बिहार में पूर्णतः शराब बंदी लागू है कही ना कही सरकार और प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है
बाईट : – si पुलिस आलमगंज थाना




