आर्मी जवान की हत्या का मामला सुलझा, पांच आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना पुलिस ने सुलझाया आर्मी जवान की हत्या का मामला।
पांच आरोपी गिरफ्तार दो पिस्टल बरामद।
पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कंकड़बाग में हुई आर्मी की हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि दो हथियार सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किया गया।
[इनके पास से दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और सेना के जवान की वर्दी भी मिली है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी दो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. हत्या आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे. उन्होंने पैसों के लिए लूटपाट के मकसद से रात के समय रेलवे स्टेशन जा रहे आर्मी जवान को लूटपाट के मकसद से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता पाई. साथ ही हथियार भी बरामद किया.

शिव सम्राट रानिसराय बख्तियारपुर का रहने वाला है. इसके खिलाफ पटना और नालंदा जिलों में 12 मामले दर्ज हैं. यह हाल ही में जेल से छूटकर आया था. शिवम कुमार उर्फ़ नीरज सिंह बडहरा भोजपुर का निवासी है और हत्या-लूट के मामले में जेल से छूट कर आया था. मोहम्मद तौसिफ और मोहम्मद राजू पटना के फुलवारीशरीफ का रहने वाला है. रिशु कुमार बुद्धा कॉलोनी पटना का है. दोनों का ही अपराधिक इतिहास रहा है जेल जा चुके हैं. पुलिस ने हत्या में उपयुक्त किए गए बुलेट और एक अन्य वाहन को बरामद किया है.

उन्होंने कहा कि सभी आरोपी लम्बे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं. हाल ही में जेल से छूटने के बाद इनके पास पैसों की किल्लत थी. इसलिए इन्होने फिर से लूटपाट का धंधा शुरू कर दिया. पुलिस ने तकनीकी तौर पर छानबीन के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

Join us on:

Leave a Comment