विपक्षी एकता के मिशन पर निकलने से पहले नीतीश ने लालू से लिया मंत्र

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

राबड़ी आवास जाकर सीएम ने राजद सुप्रीमो संग बनाई रणनीति

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मिशन 2024 पर दिल्ली रवाना होने से पहले विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए लालू यादव से मिलने के लिए राबड़ी आवास पर जाकर भाजपा विरोधी नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए राजद सुप्रीमो से मंत्र लिया।दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने की रणनीति पर अंतिम मुहर लगाया। राबड़ी आवास से निकलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनका लक्ष्य एक ही है- नरेंद्र मोदी और भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराना। इसके लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। इसी को लेकर वे लालू यादव से मिलने गए थे। उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलने की बात बताई लेकिन यह नहीं स्पष्ट किया कि दिल्ली में उनकी मुलाकात किन-किन नेताओं से होगी। जदयू ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक के माध्यम से नीतीश कुमार को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। हालांकि राजद की ओर से इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है कि मिशन 2024 में नीतीश कुमार विपक्ष को एक करने के लिए काम करें। शायद इसी कारण से नीतीश कुमार पटना में लालू यादव से मुलाकात की।

बिहार की राजनीति में दोनों एक साथ आए और काफी समय तक साथ रहे। बाद में दोनों में अलगाव होने पर राजनैतिक विरोध के बावजूद लालू और नीतीश एक दूसरे से दूर नहीं रहे। यही वजह है कि दिल्ली रवाना होने से पले नीतीश लालू यादव से मंत्र लेने गये हैं। लालू यादव बिहार की राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। नीतीश कुमार को भाजपा से अलग कर महागठबंधन सरकार बनाने और अपने बेटों को विपक्ष से पक्ष में लाने में लालू यादव की बड़ी भूमिका रही।

Join us on:

Leave a Comment