भाजपा नेता के घर घुसे डकैत, वारदात सीसीटीवी में कैद!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार :-

पटनासिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के अशोक चक्र गली स्थित भाजपा चित्रगुप्त मंडल अध्यक्ष अशोक भारती के घर में डकैती डालने के मकसद से हथियार बंद चार बदमाश भाजपा चित्रगुप्त मंडल अध्यक्ष अशोक भारती घर मे घुस गया। घटना शनिवार शाम की है। हालांकि पूरी घटना घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी। वही इस संबंध में श्याम खत्री पिता स्व संत दास ने खाजेकलां थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया है कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे हमारे घर मे चार अज्ञात अपराधी पिस्टल लेकर घुस गए। अपराधी की हरकत को हमलोग निगरानी कर रहे थे। जिस कारण से लूटपाट करने की हिम्मत अपराधियों को नही हुआ। जिसके बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए घर से बाहर भाग गया। हालांकि घर मे घुसने से लेकर बाहर निकलने के दौरान दो राउंड गोली फायरिंग करते हुए का पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। उन्होंने बताया की घटनास्थल पर से एक खोखा भी बरामद किया गया है। जिसे पुलिस छानबीन के दौरान अपने साथ ले गयी। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ बताने से इंकार कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment