BPSC अधिकारीयों का 6 दिवसीय इमरसन सम्पन्न!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 30 ग्रामीण विकास अधिकारियों/प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों का गया में जीविका अंतर्गत छह दिवसीय इमरसन आज बोधगया में सम्पन्न हुआ। अधिकारियों ने इस बीच डोभी एवं बोधगया में जीविका दीदियों के बीच गांव में रहकर ग्रामीण परिवेश एवं जीविका सामुदायिक संगठनों की कार्य प्रणाली को समझने का प्रयास किया।

वर्तमान में सभी अधिकारी बिहार लोक प्रशसन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ट) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। गया में इमरसन के दौरान अधकारियों ने जीविका महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संघों की बैठक में भाग ले अनुभव प्राप्त किया। इमरसन कर रहे 30 अधिकारीयों में से 28 अधिकारी 65 वीं बीपीएससी से चयनित हैं एवं दो अधिकरी वर्तमान में कार्यरत प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।

सभी जगह जीविका दीदियों ने बड़े उत्साह सभी का स्वागत किया एवं अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा किये। दीदियों ने बड़े आत्मविश्वास से अपने सभी से बात की। उन्होंने जीविका सामुदायिक संगठनों के गठन के एवं इसकी विकास यात्रा पर चर्चा की। दीदियों ने बताया कि जीविका समूह से जड़ने ने उनके जीवन में कई सकारात्म बदलाव आये। जीविका दीदी के रूप में उन्हें एक पहचान मिली। उनके आवाज को बल मिला। परिवार में अपने महत्व का पता चला। समूह में बचत करना सीखा और जरूरत पर आसान दरों पर ऋण लेकर अपने घर के कार्य में सहयोग किया।

बोधगया के चेरकी के कुरमावां की यमुना एवं लक्ष्मी जीविका स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों ने कहा कि पहले हम सभी घर से बाहर निकलने में भी संकोच करती थी। हम किसी से ठीक से बात नहीं कर पाती थी पर अब हम बैंक में जाने लगी, बचत करने लगी, कई दीदियों ने रोजगार भी किया है। जीविका से जुड़कर हमें अनेक लाभ हुए हैं। समूह की बैठक में सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली, स्वास्थ्य पोषण की जानकारी मिली, रोजगार के अवसरों की जानकारी मिली।

आदर्श जीविका संकुल स्तरीय संघ की दीदियों ने शराब बंदी, बाल विवाह, टीकाकरण, मास्क निर्माण, वृक्षारोपण, आदि में अपने योगदान के विषय मे भी बताया। उन्होंने कहा जीविका ने उन्हें जीविका दीदी की पहचान दी है। अधिकारियों ने इमरसन के दौरान सामुदायिक संगठन के माध्यम से संचालित ग्रामीण बाजार, वीटामिक्स, दीदी की नर्सरी, दीदी की रसोई, आदि का भी भ्रमण किया। शेरघाटी में दीदी की रसोई देखने के दौरान शेरघाटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून ने सभी अधिकारीयों से मुलाकात की और अपना कार्य अनुभव साझा किया। बीपीएम अनुपम एवं सुदीप्तो सासमल ने दीदी की रसोई के कॉन्सेप्ट की जानकारी दी।

यह कार्यक्रम 29 अगस्त से आरंभ हुआ था जो आज 03 सितंबर 2022 को सम्पन्न हुआ। जीविका के प्रशिक्षण अधिकारी मधेश्वर यादव, प्रबंधक संचार दिनेश, क्षेत्रीय समन्वयक बृजनंदन ने क्षेत्र भ्रमण करने में अपना सहयोग दिया। अधिकारियों ने गया में जीविका के कार्यों की तारीफ की एवं उत्साह पूर्वक अपने अनुभव साझा किये। किसी ने महिला संगठनों की तारीफ की और कहा आपने दीदियों को अपनी आवाज उठाने लायक बना दिया है। प्रशिक्षु अधिकारीयों ने कहा जीविका के बारे में जीतना सुना था। यहाँ उससे कई गुणा ज्यादा देखने को मिला।

किसी ने कहा दीदी की रसोई में साफ सुथरा एवं स्वादिष्ट खाना मिलता है। उन्होंने विटामिक्स पोषक आहार, दीदी की नर्सरी, जे-वायरस के सोलर उत्पाद, आदि लगभग सभी की तारीफ की। उन्होंने कहा दीदी की रसोई, विटामिक्स पोषक आहार और जे-वायरस की ब्रांडिंग करनी चाहिए ताकि लोग इसे जान संकें। नौगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने कहा जीविका ने जो कार्य किया है, यह निचित ही बेहतरीन है। भारीतय संस्कृति मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए ग्रामीण महिलाएँ प्रगति कर रही हैं।

सभी अधिकारीयों ने आज इंडक्शन मीटिंग में अपने-अपने अनुभव साझा किये। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आचार्य मम्मट और प्रशिक्षण प्रबंधक मनोज गिरी ने अधकारियों के सवालों के जबाव दिए। इस मीटिंग में प्रबंधक सामाजिक राजेश कुमार प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, प्रबंधक अनुश्रवण राजेश, प्रशिक्षण अधिकारी मधेश्वर यादव, बीपीएम बोधगया अमित कौशिक, बीपीम डोभी साकेत नंदन ने भगा लिया। सभी ने को प्रशिक्षु ग्रामीण विकास अधिकारीयों को शुभकामनाएं दी।

Join us on:

Leave a Comment