ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
हाजीपुर- सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक पर चार पहिया वाहन पिछे करने के दौरान बाइक गिरने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक को लात घूंसे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक रामेश्वर सिंह के पुत्र साहिल कुमार नाका नंबर 3 हथसार गंज का रहने वाला बताया गया है। युवक इमरजेंसी 112 वाहन का चालक बताया गया है। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया गया। युवक ने बताया कि मदारपुर चौक पर एक दुकान पर हम खड़े थे बाइक लगाकर। चार पहिया वाहन पीछे करने के दौरान मेरी वाइक गिर गई। पूछने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज एवं लाख धुससा से मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी 112 वाहन चलाते हैं। फिलहाल छुट्टी पर है।




