अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत, 7 माह की बच्ची व पिता जख़्मी

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीया महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतिका की पहचान बरुराज थाना क्षेत्र के कमालपुर मनोहर छपरा गांव के उज्ज्वल कुमार दास की पत्नी रूबी कुमारी जबकि जख्मी मृतिका के सात माह के दुधमुंहे बच्ची एंव पिता लालबाबू दास के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार रूबी देवी अपने पिता मोतीपुर थाना क्षेत्र के परसौनिया निवासी लालबाबू दास एंव सात माह दुधमुँहे बच्ची के साथ मुजफ्फरपुर जाने के लिए रतनपुरा गांव के समीप एनएच 28 पर खरी होकर बस आने का इंतज़ार कर रहे थे। कि मोतिहारी के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे तीनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी सभी की चिकित्सा के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको महिला रूबी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वही मृतिक के परिजनों ने अपने सहयोगियों के साथ मुआवजे की राशि को लेकर अंचलाधिकारी से बात की। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजित ने बताया कि मृतिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment