गया में भी गणेश उत्सव की धूम, 10 दिनों तक जारी रहेगा उत्सव!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गणपति बप्पा मोरया : गणेश महोत्सव में डिप्टी मेयर ने की दुग्धाभिषेक व दुर्वाभिषेक से विशेष पूजा

गया। शहर के आजाद पार्क में भव्य पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा की प्रतिमा की डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने विशेष पूजा अर्चना की।

इस दौरान डिप्टी मेयर ने गणेश सहस्त्रनामा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आराधना की। आचार्य सुरेंद्र पांडेय और राकेश शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच श्री गणेश की पूजा हुई। दुग्धाभिषेक और दुर्वाभिषेक से गणपति की आराधना की गई। डिप्टी मेयर ने बताया कि आजाद पार्क में 10 दिवसीय श्री गणेश महोत्सव शुरू हुआ है। शाम में वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला का किया जा रहा। साथ नामचीन कथावाचक भगवान का कथा व भजन कीर्तन की जा रही है। आज गणेश उत्सव के दूसरे दिन श्री गणेश पूजा अर्चना की गई।

विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर शहरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मौके पर शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया, पार्षद धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment