पोषण जागरूकता रथ को अधिकारीयों ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया आकांक्षी जिला कार्यक्रम ,गया नीति आयोग अंतर्गत प्रगति ग्रामिण विकास समिति एवं सेव द चिल्ड्रेन के सहयोग से एवं ICDS गया के तत्वाधान में पोषण माह अंतर्गत दो पोषण जागरूकता रथ को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) श्रीमति भारती प्रियम्बदा, cdpo मानपुर,स्नेहा सिन्हा, cdpo गया सदर कुमारी पूनम द्वारा झंडा दिखा संयुक्त रूप से कर मानपुर प्रखंड के विभिन्न सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में समुदाय के बीच जागरूकता फ़ैलाने हेतु भेजा गया |
विदित हो प्रत्येक वर्ष 1 से 30 सितम्बर तक पोषण माह बनाया जाता है , जिसमे सरकार द्वारा निर्गत आदेशानुसार पोषण माह के दौरान विभिन्न प्रकार के गतिविधियों द्वारा समुदाय में बच्चो, गर्ववती महिला, धात्री महिला, कुपोषित,अतिकुपोषित बच्चो को अच्छे पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जाता है | कार्यक्रमों में समुदाय कि अधिक भागीदारी के लिए उनके बिच क्विज प्रतियोगिता, हेल्दी बेबी शो, रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों के साथ खेल कूद के माध्यम से जागरूकता फैलाना, साफ़ सफाई का ध्यान, हाथ धोने के तरीको इत्यादि का आयोजन कर समुदाय को उत्साहित किया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगो कि भागीदारी सुनिश्चित हो और समुदाय को लाभ मिले |
विदित प्रगति ग्रामिण विकास समिति एवं सेव द चिल्ड्रेन वर्ष 2021 से मानपुर प्रखंड में कार्य कर रही है और समुदाय को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर रही है, और कुपोषित बच्चो को मानपुर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में आवाषित करने का काम कर रही है जहाँ बच्चो के माता को बच्चे के सही देखभाल-रखरखाव ,खान-पान आदि सिख रही है और अपने बच्चे को स्वस्थ करके आपने घर लौट रही है |
आज के इस कार्यक्रम में ICDS के जिला समन्वयक-सबा सुल्ताना, प्रगति ग्रामिण विकास समिति एवं सेव द चिल्ड्रेन के समन्वयक विरेन्द्र कुमार,जहीर अब्बास खान, कार्यकर्त्ता पिंटू भारती, पप्पू पासवान,नवाजिश रिज़वी,सरफ़राज़ आलम,शब्या कुमारी, पीरामल से रवि रंजन, नीरज कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे |

Join us on:

Leave a Comment