नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित एथलेटिक्स में 100 छात्र-छात्राएँ होंगे शामिल!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 100 छात्र छात्राएं होंगी सामिल ।

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 5 और 6 सितंबर को अलग-अलग नवोदय विद्यालयों में आयोजित होना है। इस प्रतियोगिता में बड़हिया जवाहर नवोदय विद्यालय के 100 छात्र शामिल होंगे। जिसके लिए सर्वश्रेष्ठ 50 छात्र और 50 छात्राओं की सहभागिता होगी। इसकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए विद्यालय के प्राचार्य आरएस प्रसाद ने बताया कि संकुल स्तरीय इस स्पर्धा में कटिहार संकुल के कुल 19 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग नवोदय विद्यालय को चिन्हित किया गया है। दो दिवसीय 5 और 6 सितंबर को होने वाले इस संकुल स्तरीय स्पर्धा में बेहतर करने वाले छात्र छात्राओं को आगे रीजनल, नेशनल एवं अंततः इंटर स्कूल एसजीएफआई स्पर्धाओं में खेलने का अवसर प्राप्त होगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें