रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
लालू के दबाव में नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाए रखा
अपराधियों को सरंक्षण देने वाले पीएम पद के उम्मीदवार बनने की बात करते हैं
पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है या वे फरार हो जाते हैं
सुशील मोदी झूठा व कार्तिक कुमार निर्दोष है : लालू
पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि वे पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करके दिखाएं। अपहरण केस में कार्तिक सिंह की जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुशील मोदी ने बयान जारी कर सीएम को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जानते थे कि कार्तिक सिंह अपराधी हैं, बावजूद उन्हें मंत्री बनाए रखा। सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम एक वीडियो जारी कर कार्तिक पर अपहरण केस मामले में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उम्मीद है बिहार पुलिस अविलंब कार्तिक कुमार को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में कानून का राज है, लेकिन जिसने कानून हाथों में लिया उसे कानून मंत्री बनाकर रखा। क्या नीतीश कुमार को मालूम नहीं था कि उनके ऊपर वारंट है? लालू यादव के दबाव में नीतीश कुमार ने उन्हें 25 दिन तक मंत्री बनाए रखा। वहीं इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा था सुशील मोदी झूठा है और कार्तिक कुमार निर्दोष है। अब कोर्ट ने उनकी बेल को खारिज कर दिया। भाजपा नेता मोदी ने कहा कि अब देखना ये है कि पुलिस उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करती है या वे फरार हो जाते हैं। कार्तिक कुमार ने किसी तरह से कोर्ट के मैनेज कर नो-कोअर्सिव ऐक्शन करवाया था। आज कोर्ट के अंदर उनकी बेल खारिज हो गई। नीतीश कुमार ने उसे कानून मंत्री बना लिया जो अपहरण के मामले में चार्जशीटेड है। विवाद हुआ तो विभाग बदल दिया। वो कहते हैं कि पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे। जो अपराधियों को संरक्षण देते हैं, वो जनता को कैसे भरोसा दिला पाएंगे?




