कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, कहा-अन्ना हजारे महाधूर्त व बेईमान

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

पूर्व सांसद उदित राज ने कहा-समाज सेवी नहीं समाज द्रोही हैं अन्ना
यूपीए सरकार पर उनके लगाए कोई आरोप साबित नहीं हुआ
भाजपा के कहने पर आरोप लगाने वाले हजारे माफी मांगे

नई दिल्ली : दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आपत्ति जताते वाले समाजसेवी अन्ना हजारे को जहां आम आदमी पार्टी (आप) के नेता परोक्ष रूप से भाजपा से मिले हुए बता रहे हैं वहीं कांग्रेस नेता उदित राज के भी बोल बिगड़ गए हैं। यूपीए-2 सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले अन्ना हजारे को पूर्व सांसद ने समाजद्रोही, महाधूर्त और बेईमान तक कह डाला है। उदित राज ने अपने ट्विटर हैंडल पर अन्ना के बारे में यहां तक कहा कि वह समाजसेवी नहीं बल्कि समाज द्रोही हैं और बेईमान हैं। उदित राज ने बुधवार रात ट्वीट किया-अन्ना हजारे महाधूर्त आदमी है। पहले के उठाए भृष्ठाचार एक नहीं साबित हुए। क्या हुआ लोकपाल का? इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा-अन्ना हजारे समाज सेवी नहीं समाज द्रोही हैं। भाजपा के कहने पर यूपीए सरकार पर 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जो गलत साबित हुआ। इस बेईमान इंसान को माफी मांगनी चाहिए। अन्ना हजारे पर उदित राज ने ऐसे समय पर हमला किया है जब उन्होंने हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनकी शराब नीति की आलोचना की और उनसे शराब की दुकानों को बंद कराने की अपील की है।

गौरतलब है कि यूपीए-2 सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के कई मामले उछले थे और इसी दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे की अगुआई में लोकपाल की मांग को लेकर आंदोलन हुआ था। आम आदमी पार्टी भी इसी आंदोलन की उपज है।

Join us on:

Leave a Comment