प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है। बुधवार की रात गणेश आरती के साथ पंडालों में गणेश प्रतिमा को पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया का नारा लगाया। दरअसल शहर के सार्वजनिक डमरू दुर्गा मंदिर में शहर के गणेश सर्राफा मंडल समिति के द्वारा 15 वर्षों से गणेश मेला का आयोजन किया जाता है। पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से इस मेले का आयोजन नहीं किया गया था इस बार पूरे धूमधाम से मेले का आयोजन किया गया है। मुंबई में प्रतिमा को बनवाया गया था जिसे बेगूसराय में स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। पांच दिवसीय मेले के बाद 4 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु गणेश पूजा में शामिल हुए।
बाईट- आयोजक
बाईट- आयोजक




