छात्रा को साँप ने डंसा, झाड़ फूँक के चक्कर में गई जान!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना के कैलाचक गांव में जहरीले सांप ने एक 9 वर्षीय छात्र को दंश लिया। जिसका झाड़ फूक करने के चक्कर में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र अभिषेक कुमार राजू पासवान का पुत्र बताया गया जो स्कूल में घर आया ही था तभी गेहुअन सांप ने उसे दंश लिया था। तभी उसे परिजनों के द्वारा मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था कि छात्र की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक छात्र के घर में कोहराम मच गया।

इधर परिजनों ने मृतक छात्र की शव को पोस्टमार्टम न करवा कर शव को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया और बताया कि उस परिवार को उम्मीद है कि उसका पुत्र जीवित होकर घर लौट आएगा। छात्र की शव को गंगा नदी ने बांस बल्ले का बैरा बनाकर कर चेचर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया है।

घटना के बाद वन विभाग के टीम ने घर मे रेस्क्यू का छुपे हुए कोबरा सांप को पकड़ लिया है। मृतक छात्र अभिषेक के गाँव में मातम छा गया है। हालांकि लोगों द्वारा बताया गया की छात्र अभिषेक की सही उपचार होता तो शायद बच भी सकता था।

Join us on:

Leave a Comment